जमशेदपुर, अप्रैल 15 -- जमशेदपुर।भीषण गर्मी को देखते हुए स्कूली बच्चों की सुविधा और सुरक्षा के लिए यातायात पुलिस ने अहम निर्देश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार, दोपहर 1 बजे से 2.30 बजे तक सभी प्रकार की वाहन चेकिंग पूरी तरह बंद रहेगी, ताकि स्कूल वाहनों को जाम से राहत मिल सके। पिछले कुछ दिनों से शहर में गर्मी का प्रकोप काफी बढ़ गया है, जिससे स्कूली बच्चों को आवागमन में परेशानी हो रही है। कई बार स्कूल बसों के जाम में फंसने की शिकायतें भी सामने आई हैं, जिसका बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। इसे ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिसकर्मियों को निर्देश दिया गया है कि वे स्कूलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों के आसपास विशेष सतर्कता बरतें और स्कूली वाहनों को प्राथमिकता देते हुए यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाएं।साथ यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.