औरैया, अप्रैल 21 -- अछल्दा, संवाददाता। विकास खंड क्षेत्र में अप्रैल माह की भीषण गर्मी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। लगातार बढ़ते तापमान और तेज धूप के कारण खेतों में खड़ी मक्का की फसल सूखने लगी है। हालात यह हैं कि कई स्थानों पर फसल पीली पड़ रही है और पौधों का विकास प्रभावित हो रहा है। किसानों के अनुसार समय पर बारिश न होने और लू चलने से फसल को पर्याप्त नमी नहीं मिल पा रही है। इसके चलते मक्का के दाने सही तरह से विकसित नहीं हो रहे हैं, जिससे उत्पादन प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। सिंचाई की समस्या भी किसानों के सामने बड़ी चुनौती बनी हुई है। यह भी पढ़ें- हीटवेव से बचाव को किसान करें जरूरी उपाय ट्यूबवेल और नहरों से पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। वहीं डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण बार-बार सिंचाई करना किसानों के लिए आर्थिक रूप से भारी पड़ रहा...