संभल, अप्रैल 3 -- संभल। भीषण गर्मी के बीच शहर में लगे ज्यादातर सार्वजनिक प्याऊ खराब या बंद पड़े हैं, जिससे राहगीरों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। प्रमुख चौराहों और बाजारों में पानी की सुविधा नदारद है, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई है। सबसे ज्यादा परेशानी राहगीरों, मजदूरों और रिक्शा चालकों को उठानी पड़ रही है, जिन्हें तेज धूप में प्यास बुझाने के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। मजबूरी में लोग महंगा बोतलबंद पानी खरीदने को विवश हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर पालिका की लापरवाही के चलते हर साल गर्मी में यही समस्या सामने आती है, लेकिन इसके स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता। लोगों ने खराब पड़े प्याऊ को जल्द दुरुस्त कराने, नए प्याऊ लगाने और नियमित पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग प्रशासन से की है।

हिंदी ...