रुडकी, अगस्त 26 -- कलियर, संवाददाता। साबिर पाक के 758वें सालाना उर्स के तहत बुधवार को बड़ी रोशनी के मौके पर कलियर में जायरीनों की भारी भीड़ उमड़ी। ईद मिलादुन्नबी को लेकर भी बड़ी संख्या में अकीदतमंद साबिर पाक की जियारत के लिए पहुंचे। उमस भरी भीषण गर्मी और तेज धूप के बावजूद जायरीनों का पहुंचना जारी रहा। भीड़ अधिक होने के कारण उन्हें लंबी कतार में खड़े होकर घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। यह भी पढ़ें- भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दरगाह में चादरपोशी की

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...