चतरा, अप्रैल 23 -- चतरा, प्रतिनिधि। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण बिजली की मांग लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे विद्युत आपूर्ति प्रणाली पर दबाव बढ़ गया है। इस स्थिति को देखते हुए विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, चतरा के सहायक विद्युत अभियंता (एसडीओ) सत्यदेव कुमार ने उपभोक्ताओं से विशेष सहयोग की अपील की है। उन्होंने बताया कि खासकर शाम 6 बजे से रात 11 बजे तक बिजली की खपत अचानक बढ़ जाती है, जिससे ट्रांसफार्मर जलने और लो-वोल्टेज जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। इसे नियंत्रित करने के लिए उपभोक्ताओं से आग्रह किया गया है कि वे इस समय एयर कंडीशनर, भारी मोटर और गीजर जैसे उपकरणों का उपयोग कम से कम करें। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी के बीच बिजली कटौती ने बढ़ाई परेशानी, व्यवसाय प्रभावित एसडीओ ने कहा कि विभाग का लक्ष्य 24 घंटे निर्बाध और सुरक्षित बिजली आपूर्ति सु...