भीषण गर्मी में समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़
शाहजहांपुर, मई 23 -- कलान। भीषण गर्मी में थाना समाधान दिवस में फरियादियों की भीड़ रही।काफी समय बाद फरियादी बड़ी संख्या में समाधान दिवस में पहुंचे।शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक शिवदीन वर्मा ने की।बड़ी संख्या में फरियादी अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे, जिनमें राजस्व और अवैध कब्जे से जुड़े मामले प्रमुख रहे।शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमें मौके पर भेजी गईं।वहीं, लेखपालों की कमी के कारण कई लोगों को भीषण गर्मी में लंबा इंतजार करना पड़ा।प्रभारी निरीक्षक ने अधिकारियों को लंबित मामलों का निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़ें- समाधान दिवस में अवैध कब्जे के मामलों की भरमार यह भी पढ़ें- फरियादियों की लगी भीड़, निस्तारण शून्य
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.