कौशाम्बी, जून 25 -- मुहर्रम के अवसर पर देवीगंज में समाजसेवी साबिर बाबा की ओर से शरबत एवं शीतल जल वितरण कार्यक्रम गुरुवार को आयोजित किया गया। भीषण गर्मी के बीच राहगीरों, अकीदतमंदों और स्थानीय लोगों को ठंडा शरबत पिलाकर राहत पहुंचाई गई। इस दौरान कर्बला के शहीदों को याद किया गया। साबिर बाबा ने कहा कि कर्बला के मैदान में हजरत इमाम हुसैन ने सत्य, इंसाफ और इंसानियत की रक्षा के लिए अपने परिवार सहित महान कुर्बानी दी थी। इमाम हुसैन का संदेश अन्याय और अत्याचार के खिलाफ मजबूती से खड़े रहने तथा जरूरतमंदों की मदद करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने बताया कि मुहर्रम के दिनों में कर्बला की प्यास और शहादत की याद में पानी एवं शरबत वितरण किया जाता है। यह भी पढ़ें- अकीदत से निकला 8वीं मोहर्रम का मातमी जुलूस इमाम हुसैन की कुर्बानी आज भी लोगों को सब्र, त्याग, से...