भीषण गर्मी में सफारी चालकों ने हाफ ड्रेस पहनने की मांग की
लातेहार, जून 1 -- बेतला, प्रतिनिधि। इनदिनों प्रचंड धूप और भीषण गर्मी में टाईगर सफारी चालकों और गाइडों को फुल ड्रेस पहने पर्यटकों को पार्क की सैर कराने में काफी परेशानी हो रही है। चालकों और गाइडों का कहना है कि वर्तमान में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से पार है। वहीं उमसभरी भीषण गर्मी में डेढ़ घंटे लंबे समय तक फुल ड्रेस पहनकर पर्यटकों को पार्क की सैर कराने में काफी कठिनाई हो रही है। ऐसे में तेज धूप और अत्यधिक गर्मी के कारण उन्हें हमेशा स्वास्थ्य बिगड़ने की चिंता सताती रहती है। यदि उन्हें गर्मी के सीजन में वन-प्रबंधन द्वारा हाफ शर्ट और निर्धारित हाफ ड्रेस पहनने की अस्थायी अनुमति मिल जाती है तो पर्यटकों को घूमाने में उन्हें काफी सहूलियत होगी। इधर डिप्टी डायरेक्टर पीके जेना ने चालकों और गाइडों की मांग को गंभीरता से लेते हुए इसपर सहानुभूतिपूर्वक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.