लातेहार, मई 24 -- लातेहार प्रतिनिधि। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच सदर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था सवालों के घेरे में है। तापमान 42 डिग्री के आसपास पहुंचने से वायरल बुखार, डिहाइड्रेशन और लू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन अस्पताल में मरीजों को पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। यह भी पढ़ें- सदर अस्पताल में गर्मी के साथ बढ़ी मरीजों की संख्या, छह स्पेशल बेड रिजर्वअस्पताल की समस्याएं ओपीडी में इलाज कराने पहुंचे मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। अस्पताल के विभिन्न वार्डों में लगे एसी और पंखे खराब रहने से मरीजों और उनके परिजनों की परेशानी बढ़ गई है। जनरल वार्ड में भर्ती प्रतिमा कुमारी ने बताया कि वार्ड का एसी कई दिनों से खराब पड़ा है। वहीं पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड में सिर्फ एक पंखे के सहारे मरीजों का इलाज चल रहा है। कु...