नई दिल्ली, मई 27 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विभिन्न हिस्सों में बढ़ते तापमान के मद्देनजर देशवासियों से हरसंभव सावधानी बरतने का आग्रह किया है। बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के दौरान प्रधानमत्री ने बढ़ते तापमान को लेकर लोगों से खास अपील की है। प्रधानमंत्री ने सभी मंत्रियों एवं मंत्रालयों को इस बारे में आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी दिए हैं। मोदी ने कहा है कि जब भी संभव हो, इस भीषण गर्मी के दौरान अपने बुजुर्ग माता-पिता, दादा-दादी, नाना-नानी और प्रियजनों को फोन करके उनका हालचाल पूछें। उन्हें पर्याप्त मात्रा में पानी पीने, दोपहर के समय घर से बाहर न निकलने और जब भी संभव हो, आराम करने की सलाह दें। अपने आसपास के पशु-पक्षी और जानवरों का भी ख्‍याल रखें। घर, बालकनी, छत, दुकान या दफ्तर के बाहर रखा एक छ...