एटा, मई 18 -- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अपर सिविल जज (सीडि)/सचिव तुषारिका सिंह ने सोमवार को कासगंज रोड स्थित वृद्धा आश्रम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में सचिव को भीषण गर्मी में कूलर बंद मिला। जनरेटर भी पिछले पांच वर्ष से खराब पड़ा है। यह भी पढ़ें- स्कूलों के बच्चों को मिली विधिक जानकारीनिरीक्षण का विवरण निरीक्षण के दौरान सचिव ने वृद्धजनों से स्वास्थ, खानपान के बारे में पूछा। सभी वृद्धजनों को विधिक जानकारी प्रदान कराकर उनके अधिकारों के बारे में बताया। वृद्धजनों पर हो रहे शोषण के बारे में भी जागरुक किया। वृद्धजन से सम्बन्धित तीन नये कानूनों के बारे में चर्चा की। असहाय वरिष्ठ लोगों के लिए विधिक सहायता को नालसा हेल्पलाइन नंबर के प्रति जागरूक किया। भीषण गर्मी से बृद्धजनों को बचाने के लिए चार कूलर लगे थे, जिसमें से तीन कूलर चालू अवस्था में म...