भीषण गर्मी में विधायक ने जनता दरबार में सुनीं समस्याएं
अयोध्या, मई 25 -- रौजागांव। रुदौली विधानसभा क्षेत्र के डाक बंगला परिसर और मां कामख्या धाम गेस्ट हाउस में विधायक रामचंद्र यादव ने रविवार को जनसुनवाई की। तपिश भरी गर्मी में विधायक ने जनता दरबार लगाया और समस्याओं का निराकरण कराया। सुबह से विधायक ने जनता की समस्याओं को सुना और तहसील परिसर पहुंचकर निदान कराया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए कहा। इस दौरान सुरेश कुमार, दिनेश यादव, शनि मिश्र, मंशाराम रावत, विनोद कुमार, उमेश्वर प्रताप सिंह, विकास मिश्र व अन्य मौजूद रहे। ---
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.