भीषण गर्मी में विद्युत ट्रांसफार्मर को ऑक्सीजन देगा मिनरल पैराफिन बेस्ट ऑयल
बिजनौर, जून 28 -- भीषण गर्मी के दौरान बिजली की बढ़ती मांग और ट्रांसफार्मरों पर पड़ रहे अतिरिक्त भार को देखते हुए विद्युत विभाग ने उनके रखरखाव और क्षमता संवर्धन का कार्य तेज कर दिया है। नगर के विभिन्न क्षमता वाले विद्युत ट्रांसफार्मरों में मिनरल पैराफिन बेस्ड ऑयल भरकर उनकी कार्यक्षमता में सुधार किया गया।विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता (जेई) मोईनुद्दीन ने बताया कि गर्मी के मौसम में बिजली की खपत बढ़ने से ट्रांसफार्मरों पर ओवरलोडिंग की स्थिति बन जाती है, जिससे उनके खराब होने या फुंकने की आशंका बढ़ जाती है। इस समस्या से निपटने के लिए विभाग द्वारा विभिन्न स्थानों पर स्थापित ट्रांसफार्मरों में मिनरल पैराफिन बेस्ड ऑयल डाला गया है। उन्होंने बताया कि एजाज रोड स्थित 250 केवीए ट्रांसफार्मर में 60 लीटर, एलटी रोड स्थित ट्रांसफार्मर में 60 लीटर, काजी सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.