भीषण गर्मी में विद्युत आपूर्ति में कटौती से लोग परेशान
औरंगाबाद, जून 29 -- सदर प्रखंड के फेसर में अनियमित विद्युत आपूर्ति ने लोगों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित किया है। भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान के बीच बिजली कटौती से आम लोग परेशान हैं। स्थिति यह है कि गर्मी से लोग परेशान हैं तो वहीं विद्युत आपूर्ति की कटौती ने जीना मुहाल कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि बिना बिजली के घरों में रहना बेहद कठिन हो गया है। बुजुर्ग और बच्चों की हालत सबसे ज्यादा खराब है। बच्चे गर्मी में परेशान रह रहे हैं जबकि बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है। पंखा, कूलर और मोटर जैसे जरूरी उपकरणों के बंद रहने से दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। लगभग 20 दिनों से यही स्थिति बनी हुई है। फेसर बाजार में विद्युत आपूर्ति में कई समस्याए हैं। पूर्व में भी अनियमित आपूर्ति की वजह से दर्जनों घरों में कूलर, फ्रिज, पंखा आदि जल ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.