सासाराम, मई 4 -- रोहतास, एक संवाददाता। रोहतास वन प्रक्षेत्र अंतर्गत कैमूर वन्यप्राणी आश्रयणी क्षेत्र में भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के कारण वन्यजीवों पर संकट गहराता जा रहा है। प्राकृतिक जलस्रोत नदी,नाले और झरने, चुआड़ के सूख जाने से जंगली जानवर बूंद-बूंद पानी के लिए भटकने को विवश हैं। हालात ऐसे हैं कि प्यास बुझाने के लिए उन्हें घनी आबादी वाले गांवों से होकर सोन नदी की ओर जाना पड़ रहा है। इस दौरान कई बार जंगली जानवर रास्ते में पालतू पशुओं को अपना शिकार बना लेते हैं, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में वन्यजीवों पर संकट, वाटर होल से नहीं बूझ रही प्यास

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...