भीषण गर्मी में लोड बढ़ने से प्रतिदिन फुंक रहे नौ से दस ट्रांसफार्मर, बढ़ी परेशानी
देवरिया, मई 24 -- देवरिया, निज संवाददाता। प्रचंड गर्मी में विद्युत कटौती कोढ़ में खाज का काम कर रही है। शहर से लेकर गांव तक विद्युत व्यवस्था चरमरा गई है। वहीं गर्मी बढ़ने के साथ ही ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ते ही उनके फूंकने का सिलसिला शुरू है। नतीजतन औसतन प्रतिदिन 9 से 10 ट्रांसफार्मर हर रोज फुंक रहे हैं। लोकल फाल्ट, लो वोल्टेज के चलते उपभोक्ता परेशान हो रहे हैं। शुक्रवार को शहर के गायत्री पुरम मोहल्ले में बीती रात विद्युत आपूर्ति के दौरान ट्रांसफार्मर में आग लगने से लगभग 17 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही और भीषण गर्मी में उपभोक्ता बिलबिला उठे। शुक्रवार की रात शहर के रामगुलाम टोला गायत्रीपुरम मोहल्ले के वार्ड नंबर 20 में विद्युत आपूर्ति के दौरान लगभग 11 बजे अचानक 400 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया। इससे करीब सौ घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.