बोकारो, अप्रैल 27 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। हिट वेव को देखते हुए जिले के उपायुक्त के निर्देश पर पेटरवार के अंचल अधिकारी अशोक राम ने लू से बचाव के लिए आम जनता के लिए एक एडवाइजरी जारी की गई है, ताकि आम जनता इसे अपने अमल में लाकर लू से बच सके। उन्होंने कहा कि इस भीषण गर्मी में लू लगना एक खतरनाक साबित हो सकती हैं। अंचल अधिकारी ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि जहां तक संभव हो कड़ी धूप में बाहर न निकलें, जितनी बार हो सकें पानी पीयें, सफर में अपने साथ पीने का पानी हमेशा रखें। जब भी बाहर धूप में जायें हल्के रंग के और ढीले-ढीले सूती कपड़े पहनें, धूप के चश्में का इस्तेमाल करें, गमछे या टोपी से अपने सिर को ढकें और हमेशा जूते या चप्पल पहनें। अधिक तापमान में कठिन काम ना करें। जहां तक संभव हो कड़ी धूप में बाहर के काम से बचें।खाली पेट न रहे तथा धूप में न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.