भीषण गर्मी में लायंस क्लब ने जवानों को पिलाया शीतल पेय
गुमला, अप्रैल 17 -- गुमला। भीषण गर्मी के बीच लायंस क्लब फैमिली गुमला ने शुक्रवार को सराहनीय पहल करते हुए टावर चौक पर सेवा कार्यक्रम आयोजित कर ट्रैफिक पुलिस, ड्यूटी पर तैनात जवानों, स्कूली बच्चों और जरूरतमंदों के बीच शीतल पेय का वितरण किया। कार्यक्रम सुबह 11 बजे आयोजित हुआ। जिसमें मिनरल वाटर, ठंडी लस्सी और जूस बांटे गए। चिलचिलाती धूप में यह पहल लोगों के लिए राहतभरी साबित हुई। ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने बताया कि ड्यूटी के दौरान ठंडा पेय मिलने से उन्हें काफी राहत मिली और ऊर्जा भी मिली। कार्यक्रम का नेतृत्व क्लब के अध्यक्ष लायन शिशिर गुप्ता ने किया। मौके पर सचिव सुमित जाजोदिया समेत कई सदस्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.