धनबाद, मई 23 -- भीषण गर्मी में जमकर बिजली कटौती की जा रही है। कई क्षेत्रो में घंटों बिजली गायब रहने से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। वहीं रात के समय बार-बार बिजली कटने से लोगों की नींद खराब हो रही है। देर से सोने और जल्दी उठने पर कई लोग चिड़चिड़े हो रहे हैं। इससे घर का माहौल बिगड़ रहा है। बिजली संकट शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बना हुआ है। विभागीय अधिकारी का कहना है कि आंधी से बिजली पोल, ट्रांसफार्मर में खराबी आ रही है। इसके अलावा फीडर की लाइन में भी तकनीकी खराबी आ रही है। लोड भी बढ़ा हुआ है। यह भी पढ़ें- बिजली: पावर सब स्टेशन में ब्रेकर ब्लास्ट, मनिहारी ग्रिड में खराबी, रूला रही बिजली इस कारण बिजली समस्या गहराया हुआ है। विभाग का कहना है कि गर्मी बढ़ने से लगभग हर घर का लोड बढ़ा हुआ। इस कारण फीडर की लाइन में तकनीकी खराबी आ रही है। डीवी...