हापुड़, मई 25 -- भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से जूझ रहे रेल यात्रियों को अब यहां रेलवे स्टेशन पर प्यास बुझाने के लिए ठंडा पानी मिल सकेगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्लेटफार्म संख्या एक और दो पर नए वाटर कूलर लगवाने का कार्य शुरू करा दिया है। गर्मी के मौसम में स्टेशन पर ठंडे पानी की कमी के कारण यात्रियों को काफी परेशानी हो रही थी। मजबूरन उन्हें बोतलबंद पानी खरीदना पड़ रहा था, जिससे उनका अतिरिक्त खर्च बढ़ रहा था। खासकर आम यात्री और छोटे बजट वाले लोग इस समस्या से ज्यादा प्रभावित हो रहे थे। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में रेल यात्रियों को मिलेगा ठंडा पानी अमृत भारत योजने के तहत रेलवे स्टेशन पर जीर्णोद्वार कार्य चल रहे हैं। इस कारण यात्रियों को पहले से ही कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ऊपर से गर्मी में...