लोहरदगा, अप्रैल 30 -- लोहरदगा, संवाददाता। लोहरदगा जिले में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच बिजली की लगातार लोडशेडिंग लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। शहर से लेकर गांवों तक घंटों बिजली कटने से आमजन बेहाल हैं। उमस भरी गर्मी में पंखे, कूलर और मोटर बंद रहने से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है। बिजली की बाधित आपूर्ति का असर घरेलू कामकाज से लेकर व्यवसाय तक पर पड़ रहा है। दुकानदारों, छोटे कारोबारियों और विद्यार्थियों को सबसे अधिक दिक्कत हो रही है। रात के समय बिजली कटने से लोगों की नींद भी प्रभावित हो रही है।बिजली संकट के साथ-साथ पानी की समस्या भी गहराने लगी है। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी से मिली राहत, लेकिन दिन भर बिजली रही गायब मोटर नहीं चल पाने से घरों की टंकियों में पानी नहीं भर पा रहा है। ग्रामीण इलाकों में स्थिति और गंभीर बताई जा रही है, जहां लंबे सम...