चतरा, मई 27 -- चतरा, प्रतिनिधि। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और उमस के बीच नगर निगम द्वारा बनाए गए रैन बसेरे लोगों के लिए राहत का केंद्र बना है। खासकर शहर के डोमसीटवा स्थित रैन बसेरा में रोजाना बड़ी संख्या में मजदूर, रिक्शाचालक और राहगीर दिन के समय आराम करने पहुंच रहे हैं। तेज धूप और लू के कारण खुले में काम करने वाले लोगों के लिए यह स्थान काफी उपयोगी साबित हो रहा है। रैन बसेरा में लोगों की सुविधा के लिए आरओ का ठंडा पानी, कूलर, पंखा, बेड और स्नान के लिए बाथरूम जैसी व्यवस्थाएं उपलब्ध कराई गई हैं। दोपहर के समय यहां मजदूर वर्ग के लोग कुछ घंटे आराम कर गर्मी से राहत लेते दिखाई देते हैं। यह भी पढ़ें- तेज धूप और उमस ने जन जीवन को किया बेहाल कुछ लोगों को यहां भोजन भी करते देखा गया। कई लोग अपने साथ सत्तू और अन्य सामान लेकर आये और इतमीनान से बैठकर खा र...