कौशाम्बी, अप्रैल 1 -- सिराथू, हिन्दुस्तान संवाद। हनुमान घाट स्थित अन्त्येष्टि स्थल पर छांव का इंतजाम नहीं है। दाह संस्कार में आने वाले लोगों को गर्मी के दिनों में धूप में न खड़े रहना पड़े इसे लेकर नगर पंचायात दारानगर कड़ाधाम प्रतिनिधि संजीदा हैं। उनके द्वारा अन्त्येष्टि पर स्थल पर छायादार वृक्षों का रोपण कराने के बाद गर्मी के दिनों में प्रतिदिन सिंचाई करते हुए भविष्य की छांव को संरक्षित करने का प्रयास किया जा रहा है।नगर पंचायत दारानगर कड़ा धाम के हनुमान घाट अंत्येष्टि स्थल परिसर में बीते वर्ष लगाए गए फलदार और छायादार पौधे अब आकार लेने लगे हैं। इन पौधों को लगवाने का उद्देश्य यही था कि गर्मी के दिनों में अंतिम संस्कार के लिए आने वाले लोगों को छाया और राहत मिल सके। नगर पंचायत अध्यक्ष रागिनी अरुण केसरवानी एवं अधिशासी अधिकारी दिनेश सिंह के पहल पर ...