भीषण गर्मी में राहगीरों को बांटा शरबत
कन्नौज, जून 9 -- तालग्राम, संवाददाता। भीषण गर्मी और तेज धूप से राहत दिलाने के उद्देश्य से राष्ट्रवादी धर्म रक्षक परिवार की ओर से ताहपुर में शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान राहगीरों, श्रमिकों तथा आम लोगों को शीतल शरबत पिलाकर गर्मी से राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया। सामाजिक सेवा के इस कार्य की लोगों ने सराहना की और इसे मानवता की सेवा की दिशा में सराहनीय पहल बताया। आयोजकों ने कहा कि लगातार बढ़ रहे तापमान और गर्म हवाओं के बीच लोगों को राहत पहुंचाने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जीतू यादव, योगेंद्र राजपूत, नरेश कन्नौजिया, सचिन कठेरिया, अभिषेक पटेल, दीपक पटेल, बलराम राजपूत, कुलदीप यादव, धीरू राठौर, राहुल राजपूत, अभिषेक शाक्य तथा अब्बू ठाकुर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- भारत विकास परिष...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.