भीषण गर्मी में राहगीरों को बांटा गया शरबत
कौशाम्बी, जून 11 -- पश्चिमशरीरा स्थित स्टेट बैंक के बगल में गुरुवार को समाजसेवी बिंदा केसरवानी व उनकी टीम ने लोगों को शरबत पिलाया। राहगीरों, मजदूरों, रिक्शा चालकों तथा बाजार आने-जाने वाले लोगों को ठंडा शरबत पिलाकर गर्मी से राहत पहुंचाई। दोपहर के समय आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने शरबत का सेवन किया। बिंदा केसरवानी ने कहा कि भीषण गर्मी में प्यासे और जरूरतमंद लोगों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। इस मौके पर उमाकांत केसरवानी, रविशंकर केसरवानी, पिंटू केसरवानी, सीताराम केसरवानी, रवि वर्मा सहित तमाम सहयोगी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- शरबत वितरण कर राहगीरों को गर्मी से दिलाई राहत यह भी पढ़ें- शरबत वितरण कर लोगों को दिलाई गर्मी से राहत यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में बाबा श्याम परिवार ने लगाया शर्बत वितरण शिविर
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.