सहारनपुर, मई 22 -- सरसावा। बढ़ती गर्मी और तेज धूप से लोगों को राहत दिलाने के उद्देश्य से गुरुवार को अंबाला रोड स्थित पेट्रोल पंप के सामने युवाओं द्वारा शरबत की छबील लगाई गई। इस दौरान राहगीरों, वाहन चालकों और आम लोगों को ठंडा शरबत वितरित कर सेवा कार्य किया गया। कार्यक्रम में मौजूद युवाओं ने कहा कि भीषण गर्मी में लोगों की सेवा करना पुण्य का कार्य है। छबील में बड़ी संख्या में लोगों ने शरबत ग्रहण कर राहत महसूस की। इस अवसर पर रोहतास, मनीष सैनी, आकाश सैनी, रूपेश सैनी, वरदान सैनी, रक्षित सैनी, रोहतास सैनी, सोनू, संदीप सैनी तथा जिला सत्संग प्रमुख मिशन के परिषद बजरंग दल सहित अन्य लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- युवाओं ने शीतल जल स्टाल लगाकर बुझाई लोगों की प्यास यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में राहगीरों को मिली राहत, धौलाना में समाजसेवियों ने पिलाई ठंडी शरब...