औरैया, अप्रैल 22 -- भिखरा, संवाददाता। बिधूना तहसील क्षेत्र की ग्राम पंचायत जागूपुर के मजरा रामनगर में दिबियापुर रोड स्थित सार्वजनिक वाटर कूलर करीब एक माह से खराब पड़ा हुआ है। भीषण गर्मी के बीच राहगीरों और ग्रामीणों को ठंडा पानी नसीब नहीं हो पा रहा है, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह वाटर कूलर राहगीरों और आसपास के ग्रामीणों के लिए गर्मी के दिनों में राहत का प्रमुख साधन था। लेकिन पिछले एक महीने से इसके खराब होने के कारण लोग प्यास बुझाने के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। तेज धूप और बढ़ते तापमान के बीच जब लोग ठंडा पानी पीने की उम्मीद में कूलर तक पहुंचते हैं, तो उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि इस समय तापमान लगातार बढ़ रहा है और लू के थपेड़ों ने जनजीवन को प्रभावित कर रख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.