गढ़वा, मई 27 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। वीर बाबा चौहरमल कल्याण समिति सह पासवान परिवार के सौजन्य से भीषण गर्मी को देखते हुए चिनिया मोड़ स्थित वीर बाबा चौहरमल जी की मूर्ति के पास बुधवार सुबह 8 बजे पानशाला का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष चंदन पासवान जी ने किया। यह भी पढ़ें- मारवाड़ी महिला समिति ने राहगीरों के बीच किया निःशुल्क सत्तू एवं पानी वितरणकार्यक्रम की मुख्य अतिथि कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं उद्घाटनकर्ता जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी ने फीता काटकर पानशाला का उद्घाटन किया। उक्त अवसर पर जिला परिषद सदस्य मिथिलेश पासवान, बेलचंपा पंचायत के मुखिया सोनल पासवान, प्रमंडलीय संरक्षक दशरथ पासवान, प्रमंडलीय महासचिव रामजी पासवान, महासचिव रामचंद्र पासवान, जिला संरक्षक कुलदीप पासवान, जिला उपाध्यक्ष मिथलेश पासवान सहित अन्य मौजूद थे।समा...