रांची, अप्रैल 21 -- रनिया, प्रतिनिधि। रनिया प्रखंड क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण जलस्रोत सूखने लगे हैं और पेयजल संकट बढ़ता जा रहा है। इसे देखते हुए रनिया ब्लॉक चौक में मुंडा समाज के लोगों ने मानवीय पहल करते हुए प्याऊ की व्यवस्था की है। प्रतिदिन सुबह तीन घड़ों में शुद्ध पेयजल भरकर रखा जाता है। ब्लॉक चौक पर रोजाना सैकड़ों ग्रामीण और अन्य लोग पहुंचते हैं। प्याऊ की व्यवस्था से लोगों को गर्मी में काफी राहत मिल रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...