गोरखपुर, मई 26 -- बांसगांव,हिन्दुस्तान संवाद। नौतपा और भीषण गर्मी के बीच बांसगांव के युवाओं ने सोमवार को बांसगांव चौराहे स्थित भगवान भोलेनाथ शिव मंदिर परिसर में शरबत वितरण किया। चिलचिलाती धूप और तेज गर्मी से परेशान राहगीरों को युवाओं ने ठंडा शरबत पिलाकर राहत पहुंचाई। बांसगांव के राजन सिंह राजपूत,कमलेश सिंह, सचिन जायसवाल, आशुतोष शाही, विपिन आर्टिस्ट, चंदू, आशुतोष सिंह,शिवम सिंह, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- दशहरा पर्व पर राहगीरों को पिलाया गया शरबत। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में किया शरबत वितरण यह भी पढ़ें- गंगा दशहरा पर शीतल शरबत वितरण किया

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...