आगरा, अप्रैल 23 -- उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट के प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक मुकेश चंद्र को ज्ञापन सौंपा। बताया कि जनपद में हीट वेव के कारण अत्यधिक गर्मी हो रही है, आम जनमानस का जीवन अस्त-व्यस्त है। ऐसी स्थिति में छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्रशासन से विद्यालयों के समय में परिवर्तन कराने की मांग की है। जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन में कहा है कि माध्यमिक विद्यालयों का समय 7:30 से 12:00 तक किया जाए। संयुक्त शिक्षा निदेशक ने कहा कि ज्ञापन को अग्रिम कार्यवाही के लिए अग्रसारित कर दिया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में डॉ. भोज कुमार शर्मा, अरुण कुमार गौतम, लक्ष्मी रानी शर्मा, सुधीर कुमार कुलश्रेष्ठ, जसवंत सिंह जादौन, शिव ज्योति पुंडीर, जितेंद्र तिवारी, रामनरेश शर्मा, नारायन चंद्र गुप्ता, सतीश चंद्र शर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.