भीषण गर्मी में महिला सड़क किनारे गिर कर हुई बेहोश
मुंगेर, जून 18 -- असरगंज, निज संवाददाता। भीषण गर्मी का असर लोगों के स्वास्थ पर पड़ने लगा है। गुरुवार को असरगंज बस स्टैंड से हटिया बाजार जाने वाली मुख्य सड़क पर गर्ल्स स्कूल के समीप एक 50 वर्षीय महिला अचानक बेहोश होकर सड़क किनारे गिर पड़ी। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना असरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को दी। सूचना मिलते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से एंबुलेंस मौके पर पहुंची और बेहोश महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. निधि कुमारी ने महिला का प्राथमिक उपचार किया। उपचार के बाद महिला की स्थिति में सुधार बताया गया। महिला की पहचान बाथ थाना क्षेत्र के बादामाचक गांव निवासी 50 वर्षीय संजू देवी के रूप में हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.