भीषण गर्मी में महाबलपुर में पेयजल संकट गहराया, ग्रामीण परेशान
चंदौली, मई 23 -- दुलहीपुर(चंदौली) हिन्दुस्तान संवाद । नियामताबाद विकासखंड अंतर्गत व्यासपुर पेयजल योजना के अंतर्गत ट्यूबवेल नंबर एक से महाबलपुर गांव को होने वाली पेयजल आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है। इस भीषण गर्मी में ग्रामीणों को पानी नहीं मिल रहा है। जिससे लोग किसी तरह काम चला रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पीने का पानी नहीं आने से गांव में अब पानी संकट लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ने लगी है। पिछले लगभग छह महीनों से सप्लाई होने वाला पानी पूरी तरह दूषित होकर लोगों के घरों तक पहुंच रही है। हालत यह है कि जगह-जगह कटी-फटी पाइपलाइन से गंदे नाले का पानी, सीवर का पानी और शौचालयों का दूषित जल सीधे पेयजल पाइपलाइन में मिल रहा है। यह भी पढ़ें- कौवापुर-कादीपुर के लोग पानी के लिए भटक रहे जिससे हजारों परिवार पर संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा है।ग्रामीणों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.