भीषण गर्मी में मधुआबेड़ा गांव के बगालडीही टोला में गहराया जल संकट, ग्रामीणों ने लगाई जलमीनार मरम्मत की गुहार
घाटशिला, मई 20 -- बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के पाथरी पंचायत अंतर्गत मधुआबेड़ा गांव के बगालडीही टोला में भीषण गर्मी के बीच पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है। जहां एकमात्र सोलर जलमीनार पिछले दो महीनों से खराब पड़ी होने के कारण ग्रामीणों को पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। सुबह से शाम तक पानी की बुनियादी जरूरत के लिए लोग दूसरों के घरों पर निर्भर हैं। जबकि नहाने और मवेशियों को पानी पिलाने के लिए उन्हें मजबूरन सुवर्णरेखा नदी का रुख करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों के अनुसार, उन्हें यह भी पता नहीं है कि इस जलमीनार का निर्माण किस विभाग द्वारा कराया गया था। यह भी पढ़ें- एक साल से खराब पड़ा जलमीनार,परसा में गहराया पेयजल संकट जलमीनार में किसी भी जगह पर बोर्ड नहीं लगाई गई है। इस मुद्दे को लेकर कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.