भीषण गर्मी में भी मांडा खास चौराहे पर फैला नालियों का गंदा पानी, संक्रामक रोग फैलने की आशंका
गंगापार, मई 26 -- मांडा, हिन्दुस्तान संवाद। बीपी प्रतापपुर राजमार्ग पर स्थित मांडा ब्लॉक और ब्लाक मुख्यालय से पांच सौ मीटर दक्षिण मांडा खास काली मां चौराहे तक साफ सफाई के अभाव में नालियां जाम हैं। जाम नालियों के चलते नालियों की गंदगी सड़कों पर फैला रहता है। ग्राम पंचायत द्वारा कई बार मांडा खास ग्राम पंचायत के इन नालियों का मरम्मत कराया गया, लेकिन मानक विहीन मरम्मत होने के कारण नालियां अक्सर जाम रहती हैं।ग्राम प्रधान मांडा खास डाक्टर असद अली का कहना है कि मांडा खास ग्राम पंचायत में कुल 11 हजार मतदाता हैं, लेकिन केवल एक महिला सफाई कर्मचारी इस ग्राम पंचायत में नियुक्त है। जब तक सफाई कर्मचारी नहीं बढ़ेंगे ,तब तक साफ सफाई संभव नहीं है। मामले में एडीओ पंचायत मांडा अरुण कुमार यादव का कहना है कि अक्सर ब्लॉक से टीम भेजकर साफ सफाई कराते हैं , लेकिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.