पीलीभीत, मई 3 -- क्षेत्र के गांव खाता से अमरैया कलां को जोड़ने वाले लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के मुख्य मार्ग पर इन दिनों भीषण गर्मी के बावजूद जलभराव की समस्या बनी हुई है। सड़क पर लंबे समय से भरे गंदे पानी के कारण ग्रामीणों, स्कूली बच्चों और राहगीरों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं, लेकिन सड़क पर भरे पानी के कारण उन्हें मजबूरन उसी से होकर गुजरना पड़ता है। सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूली बच्चों को हो रही है, जिनके कपड़े और जूते गंदे हो जाते हैं और स्वास्थ्य संबंधी खतरा भी बना रहता है। आरोप है कि ग्राम पंचायत अधिकारी से लेकर संबंधित विभागीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या के समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। गांव ख...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.