वाराणसी, मई 20 -- वाराणसी। भीषण गर्मी के बावजूद मंगलवार को श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में भक्तों की भीड़ उमड़ी। मौसम की बेरुखी के बावजूद यहां दर्शन-पूजन के लिए रोज तकरीबन डेढ़ लाख भक्त आते हैं। मंदिर प्रशासन उनकी सुविधा का पूरा ख्याल रख रहा है। मंदिर प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि भीषण गर्मी का यहां आने वाले भक्तों पर खास असर नहीं है। दूर-दूर से वे बड़ी संख्या में श्रद्धाभाव से जुट रहे हैं। उनकी सुविधा के लिए धाम परिसर में आरओ वाटर मशीन लगाई गई है। फुहारे वाले कूलर की व्यवस्था की गई है। आरओ मशीन का पानी न पीने वालों के लिए बड़े-बड़े मटकों में पेयजल रखा गया है। लाइन में लगे भक्तों को गिलास से पानी दिया जाता है ताकि उनकी तबीयत खराब न हो। इसके अलावा ओआरएस घोल और ग्लूकोज की भी व्यवस्था है।गर्म फर्श पर भक्तों के पैर तपने से बचाने के लिए धाम परिस...