भीषण गर्मी में भी चेक डैम लबालब,पांच के लोग आबाद
मिर्जापुर, मई 28 -- मिर्जापुर,संवाददाता। कलकलिया नदी पर निर्मित चेक डैम 44 डिग्री तापमान के बीच भीषण गर्मी दौर में जहां लोग पानी की बूंद-बंद के लिए जूझ रहे हैं वहीं जनपद के नरायनपुर ब्लाक के लगभग पांच ग्रामसभाओं की लगभग 12 हजार की आबादी की लाइफ लाइन बन चुका है। जनपद के अहरौरा के दुर्गाजी पहाड़ी क्षेत्र से पहाड़ी पत्थरों को चीर कर निकली कलकलिया कोई बड़ी नदी नहीं है। देखने में नाले की तरह लगती है। बरसात में उफना कर कुछ गांवों का रास्ता रोकती है फसलों को डुबोती,लेकिन गर्मी के दिनों में इतनी सूख जाती कि पक्षी के चोंच डूबने भर के लिए पानी नहीं मिलता। मई-जून की तपिश के दौर में तो कलकलिया नदी में पानी की कल्पना करना तक बेमानी लगता। नरायपुर ब्लाक के पचेंगड़ा, हिनौतीमाफी श्रुतिहार,मझियार और नीबी देवरिया तक के लगभग दो किलोमीटर के दायरे गांवों की हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.