भीषण गर्मी में बढ़ी बीयर की खपत, मई में 9 हजार पेटी की बिक्री
शामली, मई 26 -- शामली। जिले में पड़ रही भीषण गर्मी का असर जनजीवन के साथ-साथ बाजारों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। तापमान लगातार बढ़ने और गर्म हवाओं के थपेड़ों से लोग बेहाल हैं। ऐसे मौसम में ठंडे पेय पदार्थों की मांग तेजी से बढ़ी है, वहीं बीयर की बिक्री में भी अप्रत्याशित उछाल देखने को मिला है। आबकारी विभाग और कारोबारियों के अनुसार जहां सामान्य दिनों में प्रति माह करीब 2800 पेटी बीयर की बिक्री होती थी, वहीं मई माह में यह आंकड़ा बढ़कर करीब 9000 पेटी तक पहुंच गया है। जिले में पिछले कई दिनों से तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें, 45 डिग्री पारा मंगलवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दोपहर के समय गर्म हवाओं के थपेड़े शरीर को झ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.