कौशाम्बी, अप्रैल 26 -- दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही गर्मी के साथ फूड प्वॉइजनिंग का खतरा भी तेजी से बढ़ता जा रहा है। इस बाबत खाद्य सुरक्षा विभाग और चिकित्सकों ने लोगों से सतर्क रहने के लिए कहा है। ऐसे में बाजार में बिकने वाले संदिग्ध डिब्बाबंद खाद्य पदार्थ बच्चों व बड़ों के स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक साबित हो सकते हैं। चिकित्सकों का कहना है कि भीषण गर्मी में भोजन जल्दी खराब हो जाता है। जिससे उसमें बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। ऐसे में बासी या खुले में रखे खाद्य पदार्थों व भोजन के सेवन से उल्टी, दस्त, पेट दर्द और बुखार जैसी समस्याएं हो सकती हैं। यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी का असर: बढ़े मरीज, फिर भी अस्पताल अलर्ट इलाज की पूरी व्यवस्था कई बार यह स्थिति गंभीर होकर अस्पताल तक पहुंचा देती है। वहीं खाद्य विभाग ने भी लोगों को विशेष रूप से सचेत करते हुए कहा...