भीषण गर्मी में बूंद-बूंद पानी को तरसे ग्रामीण: उईनाल गांव में महीने भर से बंद पड़ी सोलर जलमीनार, लोगों में आक्रोश
घाटशिला, मई 27 -- बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के राजलाबांध पंचायत अंतर्गत उईनाल गांव के लोग इन दिनों दोहरी मार झेल रहे हैं। जहाँ एक तरफ आसमान से बरसती आग और दूसरी तरफ प्रशासन की उदासीनता के कारण गांव में लगी सोलर जलमीनार पिछले एक महीने से पूरी तरह ठप पड़ी है, जिससे इस भीषण गर्मी में ग्रामीणों के सामने पीने के पानी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। जलमीनार के बंद होने से नाराज स्थानीय ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के खिलाफ गहरा आक्रोश व्यक्त किया है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि पारा लगातार ऊपर चढ़ रहा है और ऐसे समय में पानी की जरूरत सबसे ज्यादा होती है। लेकिन पिछले एक महीने से जलमीनार खराब होने के कारण उन्हें पीने और दैनिक उपयोग के पानी के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। महिलाओं और बच्चों को इस चिलचिलाती धूप में दूर-दराज के चापाकालों या ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.