भीषण गर्मी में बूंद-बूंद पानी को तरफ रहा संजय बिहार, लोगों ने किया प्रदर्शन
हापुड़, मई 30 -- नगर के मोहल्ला संजय बिहार कालोनी में भीषण गर्मी में लोगों में बूंद-बूंद पानी के लिए तरसना पड़ रहा है, लेकिन लाख शिकायतों के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। ऐसे में गुस्साएं लोगों ने शनिवार को नगर पालिका के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि अगर पानी सप्लाई तत्काल बहाल नहीं होती है तो वह पालिका में आंदोलन करेंगे। कालोनी के लोगों ने कहा कि नगर पालिका के अधिकारी शहर के विभिन्न इलाकों में पानी आपूर्ति का दावा तो कर रहे हैं, लेकिन धरातल पर स्थिति बिल्कुल विपरीत है। संजय विहार कालोनी के आवास विकास क्षेत्र में नगर पालिका की ट्यूबवेल लगी हुई है, जिसकी पाइपलाइन से पूरे इलाके में पानी की सप्लाई होनी चाहिए। लेकिन पिछले एक महीने से पानी की आपूर्ति लगभग बंद है। कभी प्रेशर कम रहता है तो कभी केवल एक पाइपलाइन में ही पानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.