भीषण गर्मी में बुखार, सांस व डायरिया की चपेट में लोग
आगरा, जून 10 -- भीषण गर्मी में सरकारी व निजी अस्पतालों में बुखार, सांस व डायरिया से पीड़ित रोगियों की संख्या कम नहीं हो रही है। बुधवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1374 रोगी उपचार के लिए पहुंचे। इनमें बुखार, सांस के रोगियों की संख्या अधिक थी। डायरिया से पीड़ित 72 रोगी उपचार के लिए जिला अस्पताल आए। सीएमएस डा. संजीव सक्सेना ने बताया कि जिला अस्पताल में उपचार के लिए 1374 रोगी आए। इनमें बुखार से पीड़ित 290 रोगियों का चिकित्सकों ने उपचार किया है। बुखार से पीड़ित रोगियों के रक्त की जांच भी कराई गई है। ओपीडी में सांस संबंधी 229 रोगी उपचार के लिए आए। इनमें 12 वर्ष से कम उम्र के 81 रोगी शामिल हैं। चिकित्सकों ने सांस संबंधी रोगियों से प्रदूषण से बचाव व घर से बाहर निकलते समय मास्क लगाने की सलाह दी है। डायरिया से पीड़ित 72 रोगियों का उपचार कर दवाएं ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.