मैनपुरी, मई 25 -- बीते कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी बच्चों पर भारी पड़ रही है। उल्टी, दस्त और पेटदर्द से पीड़ित होकर बच्चे अस्पताल पहुंच रहे हैं। सोमवार को जिला अस्पताल खुला तो मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह 8 बजे से ही पंजीकरण काउंटर पर लाइनें लग गईं। नौ बजे चिकित्सक कक्षों में उपचार के लिए मरीजों, तीमारदारों की भीड़ थी। उधर डायरिया से पीडित एके बच्चे तथा दो और लोगों ने अन्य बीमारियों से पीड़ित होकर दम तोड़ दिया। एलाऊ क्षेत्र के गांव रोहिल्ला (अघार) निवासी तुलाराम के सात वर्षीय पुत्र आर्यन को बीते चार-पांच दिन से उल्टी दस्त हो रहे थे। परिजन उसका उपचार निजी चिकित्सक से करा रहे थे। रविवार को उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन सुबह आर्यन को लेकर जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचे। जहां दो घंटे चले उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ तो सैफई मेड...