भीषण गर्मी में बिजली संकट से हाहाकार, लो वोल्टेज और ट्रिपिंग ने बढ़ाई लोगों की परेशानी
बोकारो, जून 17 -- चास, प्रतिनिधि। भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच अघोषित बिजली कटौती, लो वोल्टेज और बार-बार ट्रिपिंग की समस्या से चास शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के लोग बेहाल हैं। बिजली आपूर्ति व्यवस्था चरमरा जाने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोगों को गर्मी के साथ-साथ पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ रहा है। शहर के कई इलाकों में दिन-रात मिलाकर करीब आठ घंटे तथा ग्रामीण क्षेत्रों में चार घंटे तक ही नियमित बिजली मिल पा रही है। पिछले एक सप्ताह से अधिकांश फीडरों में लो वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या बनी हुई है। इसे लेकर वार्ड-32 और 34 के पार्षदों ने बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता से मिलकर व्यवस्था में सुधार की मांग की है। बिजली संकट का असर निगम की जलापूर्ति योजना फेज-1 पर भी पड़ने लगा है। पंखे, कूलर और पानी की मोटर नहीं चलने से लोग उमसभरी गर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.