सहारनपुर, मई 21 -- सहारनपुर। भीषण गर्मी के बीच शहर में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती को लेकर नगर विधायक राजीव गुंबर ने गुरुवार को कड़ा रुख अपनाया। विधायक घंटाघर स्थित बिजलीघर पहुंचे और विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर शहरवासियों को हो रही परेशानी पर नाराजगी जताई। उन्होंने साफ कहा कि गर्मी के मौसम में बार-बार बिजली कटौती और लंबे समय तक आपूर्ति बाधित रहना किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। पिछले कई दिनों से शहर के विभिन्न इलाकों में देर रात बार-बार बिजली कट लगने और घंटों तक आपूर्ति ठप रहने से लोग परेशान हैं। उमस भरी गर्मी में बिजली संकट ने आमजन की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। इसी को लेकर विधायक ने अधीक्षण अभियंता, अधिशासी अभियंता और टेक्निकल अधिशासी अभियंता समेत अन्य अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की。 यह भी पढ़ें- बिजली संक...