भीषण गर्मी में बिजली संकट ने बढ़ाई मुश्किलें
अलीगढ़, मई 27 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप के बीच मंगलवार को भी बिजली संकट ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी। सुबह से लेकर शाम तक अलग-अलग बिजलीघरों और 33 केवी लाइनों में आई दिक्कतों के कारण कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रही। गर्म हवाओं और उमस के बीच बिजली कटौती से लोग बेहाल नजर आए। घरों में कूलर और पंखे बंद हो गए तो वहीं पेयजल संकट भी गहराने लगा। कई स्थानों पर उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई। सुबह करीब छह बजे डी सेंटर जलालपुर बिजलीघर से जुड़े क्षेत्रों की बिजली अचानक गुल हो गई। इससे लोगों की नींद खुलते ही परेशानी शुरू हो गई। कई घंटे बाद सप्लाई बहाल हो सकी। इसके बाद शाम करीब पांच बजे एक बार फिर डी सेंटर पर 33 केवी सप्लाई बिना किसी बड़े फाल्ट के ट्रिप हो गई। फिर घंटेभर बाद आपूर्ति बहाल हुई। उधर, रावण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.