शाहजहांपुर, अप्रैल 28 -- शाहजहांपुर। जिले में भीषण गर्मी के बीच बिजली संकट लगातार लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। शहरी क्षेत्रों में जहां बार-बार ट्रिपिंग की समस्या बनी हुई है, वहीं ग्रामीण इलाकों में कई-कई घंटों की आपातकालीन कटौती से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। जानकारी के अनुसार चौहनापुर विद्युत उपकेंद्र और पुवायां क्षेत्र के हालात अधिक खराब बताए जा रहे हैं। कहीं केबल टूटने तो कहीं लोकल फॉल्ट के कारण आपूर्ति व्यवस्था बाधित हो रही है, जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। गर्मी के मौसम में लगातार बिजली कटौती से लोगों का आक्रोश भी बढ़ता जा रहा है। घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं। यह भी पढ़ें- तीन दिन में 28 फीसदी बढ़ा ओवरलोड, एक हफ्ते में 54 ट्रांसफार्मर फुंके कई क्षेत्रों में पेयजल आपूर्त...