जमशेदपुर, मई 25 -- कोल्हान में भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने के बावजूद पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पश्चिम सिंहभूम के कई शहरी इलाकों में प्रतिदिन 6 से 8 घंटे तक लोड शेडिंग की जा रही है। मानगो, कदमा, सोनारी, जुगसलाई, परसूडीह और बागबेड़ा समेत कई क्षेत्रों में बिना पूर्व सूचना बिजली कटने से लोगों को उमस और गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। बिजली बाधित होने से पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति और गंभीर है। कई गांवों में रात भर बिजली गुल रहने की शिकायतें मिल रही हैं, जिससे लोगों की रातें जागकर कट रही हैं। आम उपभोक्ता 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति की मांग कर रहे हैं। बिजली संकट का असर औद्योगिक क्षेत्र पर भी दिखने लगा है। आद...