झांसी, मई 25 -- झांसी। झांसी में पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों के साथ-साथ बिजली विभाग की चिंता भी बढ़ा दी है। तापमान 44 से 46 डिग्री के करीब पहुंचने के बाद बिजली उपकरणों और मशीनों के गर्म होने का खतरा बढ़ गया है। ऐसे में शहर की बिजली व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए बिजली विभाग लगातार एहतियाती कदम उठा रहा है। झांसी में आसमान से बरस रही आग के बीच बिजली विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर नजर आ रहा है। शहर के हंसारी पावर हाउस में लगे ट्रांसफार्मर और अन्य मशीनों को ठंडा रखने के लिए लगातार पानी का छिड़काव किया जा रहा है।बिजली यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में ट्रांसफार्मरों को ठंडा रखने के लिए लगाए गए कूलर विभाग के कर्मचारियों द्वारा गर्मी से मशीनों में फॉल्ट या आग लगने जैसी घटनाओं को रोकने के लिए विशेष निगरानी की जा रही है। विभाग का कहना है कि अत्यधिक तापमान...